📢 घोषणाएं
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में आपका स्वागत है |◆UGC-NET December 2026 के आवेदन शुरू◆बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए पंजीयन आज से शुरू◆NEET UG 2026 — Round 3 Counselling जारी, Choice Filling की अंतिम तारीख नजदीक◆NEET UG 2026 Round 3 — आज सीट अलॉटमेंट रिजल्ट संभावित◆NEET UG Round 3 counselling — 22 सितंबर से registration शुरू◆NEET UG 2026 Round 2 — नई सीट मैट्रिक्स और रिक्त सीटों की जानकारी MCC पर उपलब्ध◆NEET MDS 2026 Round 3 Counselling जारी — 7 अक्टूबर तक Registration और Fee Payment◆CGSSB: सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT 26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु◆NEET MDS 2026 Round 3 — आज Choice Filling और Choice Locking की अंतिम तारीख       छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में आपका स्वागत है |◆UGC-NET December 2026 के आवेदन शुरू◆बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए पंजीयन आज से शुरू◆NEET UG 2026 — Round 3 Counselling जारी, Choice Filling की अंतिम तारीख नजदीक◆NEET UG 2026 Round 3 — आज सीट अलॉटमेंट रिजल्ट संभावित◆NEET UG Round 3 counselling — 22 सितंबर से registration शुरू◆NEET UG 2026 Round 2 — नई सीट मैट्रिक्स और रिक्त सीटों की जानकारी MCC पर उपलब्ध◆NEET MDS 2026 Round 3 Counselling जारी — 7 अक्टूबर तक Registration और Fee Payment◆CGSSB: सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT 26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु◆NEET MDS 2026 Round 3 — आज Choice Filling और Choice Locking की अंतिम तारीख
पूरा इतिहास देखें »
CG Yuva Aayog

हमसे संपर्क करें

  • सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच न. 02, जी. ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ पिन: 492001 पता
  • 0771 - 2263070 फ़ोन -फैक्स न.
  • info@cgyuvaayog.com ईमेल आईडी

अध्यक्ष के बारे में

अध्यक्ष के बारे में

2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के निर्णायक जीत के बाद, श्री विष्णुदेव साय जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।

इस जीत के साथ युवाओं के बीच सरकार के प्रति विश्वास व अपने बेहतर भविष्य को लेकर निश्चिंतता होना स्वाभाविक था ।

सुशासन के संकल्प के साथ जब सरकार यह कहती है कि “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे” तो युवाओं के प्रति जिम्मेदारी का बोध होता है ।

इन जिम्मेदारियों के साथ सरकार ने श्री विश्व विजय सिंह तोमर को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग नियुक्त किया है ।

श्री विश्व विजय सिंह तोमर का जन्म 16 मई 1989 को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में हुआ था । वे एक सामान्य परिवार से आते हैं, विद्यार्थी जीवन की शुरुआती कठिनाइयों ने न केवल उन्हें कड़ी मेहनत के मूल्य को सिखाया बल्कि उन्हें आम लोगों के कष्टों से भी अवगत कराया । उन्हें बहुत कम उम्र में ही लोगों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित किया । अपने प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषंगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया । जो छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के उद्देश्य से चरित्र निर्माण का काम करती है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक राष्ट्रवादी संगठन है, विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हुए उन्होंने महाविद्यालय अध्यक्ष, नगर सचिव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, इस दौरान वे कई छात्र आंदोलनों, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिविरों में शामिल हुए और बाद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने के लिए खुद को राजनीति में समर्पित किया, जहां शुरुआती दिनों में उन्होंने नगर, जिला व प्रदेश के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया । संगठन के प्रति उनके मेहनत, लगन व कार्यकुशलता देख उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । बतौर जनप्रतिनिधि उन्होंने वर्ष 2020 में नगर पालिक निगम के पार्षद के रूप में शुरुआत की । वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ शासन के राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष हैं ।

श्री तोमर ने सरगुजा विश्वविद्यालय से बी कॉम, एम ए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई पूरी की है।

विश्व विजय सिंह तोमर युवाओं के बीच सक्रिय व लोकप्रिय हैं और वे आमजन की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए समर्पित हैं। लोगों के बीच रहने, उनके साथ खुशियां साझा करने और उनके दुखों को दूर करने से ज्यादा कुछ भी उनके लिए संतोषजनक नहीं है। जमीनी स्तर पर तो उनका लोगों के साथ एक मजबूत व्यक्तिगत जुड़ाव तो है ही, वे लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है । 

राजनीति से परे उन्हे लिखना, कविताएं पढ़ना, खेलकूद पसंद है । वे सरगुजा जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष भी हैं ।
विश्व विजय सिंह तोमर कबड्डी संघ के अध्यक्ष हैं। वे कबड्डी खेल के विकास के लिए कार्यरत हैं, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने में उनकी भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में संघ सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
 

हमसे संपर्क करें

फेसबुक

इंस्टाग्राम

अपना महत्वपूर्ण सुझाव हमसे साझा करें