छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग
युवा उड़ान2026
प्रदेश के युवाओं के लिए एक पहल
प्रदेश के युवा साथियों, अपनी शिक्षा और अपनी रुचि के अनुसार इस पहल से जुड़ें। पंजीयन सभी के लिए खुला है।
फ़ॉर्म भरने से पहले अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल और शैक्षणिक विवरण तैयार रखें।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग2026
चलौ रे संगी, हॉकी खेलबो!
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर में प्रदेश की छह टीमें आमने-सामने।
मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए Esc दबाएँ या ऊपर “बंद करें” पर क्लिक करें।
युवाओं में हमारे देश की बेहतरी के लिए क्रांति लाने की क्षमता है। वे हम सभी को प्रगतिशील सोच से अवगत करा सकते हैं। वे कमज़ोर और वंचितों के प्रति दयालु हैं और एक उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। हमारे देश और राज्य के युवा हमारे पथप्रदर्शक हैं, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि उन्हें सही रास्ते पर निर्देशित किया जाए।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, विकास और समानता के चार पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है। समय बीतने के साथ कुछ शहर अवसरों से भरपूर हो रहे हैं और कुछ शहर शिक्षा की कमी के कारण विरल बने हुए हैं। अब हमारा छत्तीसगढ़ बेहतर सरकारी नीतियों और मार्गदर्शन के साथ बदल रहा है। हम आयोग की नसीहत के साथ आज के युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं। ताकि हर युवा को अच्छी शिक्षा के साथ जीवन में एक जैसी शुरुआत मिल सके और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उच्च मानक अवसर प्रदान करने की रूपरेखा तैयार हो सके।
सुशासन के संकल्प के साथ जब सरकार यह कहती है कि “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे” तो युवाओं के प्रति जिम्मेदारी का बोध होता है ।
इन जिम्मेदारियों के साथ सरकार ने श्री विश्व विजय सिंह तोमर को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग नियुक्त किया है ।
श्री विश्व विजय सिंह तोमर का जन्म 16 मई 1989 को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में हुआ था । वे एक सामान्य परिवार से आते हैं, विद्यार्थी जीवन की शुरुआती कठिनाइयों ने न केवल उन्हें कड़ी मेहनत के मूल्य को सिखाया बल्कि उन्हें आम लोगों के कष्टों से भी अवगत कराया । उन्हें बहुत कम उम्र में ही लोगों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित किया ।