मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के प्रारूप को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति
27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। मिशन के अंतर्गत प्रतिभा पहचान से लेकर पदक प्राप्ति तक खिलाड़ियों के विकास की क्रमबद्ध व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके लिए वर्ष 2026-27 में 100 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

